ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मुंगेर में गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, 13 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार की फैक्ट्री का खुलासा किया. पुलिस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार की फैक्ट्री का खुलासा किया. पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 13 अर्धनिर्मित पिस्टल और 15 कारतूस के साथ 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किया. 


घटना जिले के धरहरा थाना इलाके की है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हथियार की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने छापेमारी करते हुए 13 अर्धनिर्मित पिस्टल और 15 कारतूस के साथ 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. साथ ही भारी मात्रा में हथियार का उपकरण और अन्य समान जब्त किये है. इससे पहले भी डीआईजी मनु महराज के नेतृत्व में हथियार तस्करों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में पुलिस ने 29 दोनाली बंदूक, दो राइफल, 519 जिंदा कारतूस और एक बेवलीस्कॉट का रिवॉल्वर बरामद किया था. 



डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने कुछ हथियार और कारतूस के साथ कई तस्करों और अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस लगातार हथियार तस्करों के खिलाफ वर्क आउट कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने हथियार के साथ कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों और तस्करों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता