ब्रेकिंग
दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦ EOU Raid Bihar: घनकुबेर निकले BJP नेता! EOU रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; अब कसा शिकंजा ✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦ EOU Raid Bihar: घनकुबेर निकले BJP नेता! EOU रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; अब कसा शिकंजा ✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

मुंगेर में अपराधियों का तांडव जारी: ऑफिस जा रहे ITC कर्मी की गोली मारकर हत्या

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे है

मुंगेर में अपराधियों का तांडव जारी: ऑफिस जा रहे ITC कर्मी की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े आईटीसी  कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या कर दी थी। ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या की जांच में पुलिस लगी थी कि रविवार को आईटीसी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।  


इंडियन टोबैको कंपनी के कर्मी प्रेम नारायण सिंह सुबह में घर से ऑफिस के लिए निकले थे। तभी पहले घात लगाये बैठे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली प्रेम नारायण के कमर में लगी थी जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना पूरबसराय ओपी क्षेत्र के ब्रह्मस्थान की है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। प्रेम नारायण की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि मुंगेर के बेखौफ अपराधियों ने बीते शुक्रवार को भी एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या कर दी थी। अभी इस मामले की जांच में पुलिस लगी थी तभी एक दिन बाद रविवार की सुबह आईटीसी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता