ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुंगेर में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, गंगा घाट से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद

मुंगेर पुलिस ने गंगा घाट पर छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को दो पिस्टल और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर दियारा क्षेत्र की अवैध मिनी गन फैक्टरी से हथियार खरीदकर लौट रहे थे। दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दो पिस्टल और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों तस्कर दियारा इलाके में संचालित अवैध मिनी गन फैक्टरी संचालकों से हथियार खरीदकर लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग मनियारचक गंगा घाट पर नाव से उतरे, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।


मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तारापुर दियारा क्षेत्र से कुछ लोग अवैध हथियार लेकर नाव से आने वाले हैं और मनियारचक घाट पर उतरेंगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नाव के घाट पर लगते ही पुलिस ने सभी लोगों की तलाशी शुरू की।


तलाशी के दौरान दो लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। जांच में उनके पास से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की गईं। पूछताछ में दोनों तस्करों की पहचान ललन कुमार, पुत्र मोतीलाल सिंह, और रंजीत कुमार, पुत्र सुधीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों सीताकुंड डीह लक्ष्मीपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले है। दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक कनेक्शन और दियारा क्षेत्र की मिनी गन फैक्ट्री से इनके संबंधों की जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें