ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

Bihar Crime News: ‘दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए..’ हत्या के आरोपियों के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस बैंड बाजा लेकर पहुंची और दोनों के घर पर इस्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने को कहा है.

crime news
आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर हुई एक हत्या मामले मे फरार चल रहे दो हत्यारोपी के घर पुलिस ने बैंड बाजा के साथ इश्तेहार चिपकाया। इसके बाद भी दोनों अगर सरेंडर नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर दोनों हत्यारोपियों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।


मुंगेर में सफियासराय थाना की पुलिस ने वर्ष 2023 में पंकज यादव हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के सिंघिया इगलिश स्थित घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार का तामिला कराया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार की मौजूदगी में बैण्ड बाजा के साथ हत्या मामले में फरार आरोपियों स्व. सिन्टू यादव के पुत्र छोटू यादव और छतरी यादव के पुत्र विक्की यादव के घर इश्तेहार चिपकाया। 


साथ ही पड़ोसियों को सूचित किया गया कि दोनों फरार आरोपी इश्तेहार का तामिला के बावजूद सरेण्डर नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सिंघिया इंगलिश में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में पंकज यादव की मौत हुई थी।


हत्या के इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं जबकि छोटू और विक्की घटना के बाद से फरार है। कोर्ट के आदेश पर दोनों फरार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।