ब्रेकिंग
ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार

Munger Crime News: पति-पत्नी और बेटे पर टूटा दबंगों का कहर, डायन का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा

MUNGER: मुंगेर में एक परिवार पर दबंगों का कहर टूटा है। महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और जब महिला के पति और बेटे ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी

Munger Crime News: पति-पत्नी और बेटे पर टूटा दबंगों का कहर, डायन का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक परिवार पर दबंगों का कहर टूटा है। महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और जब महिला के पति और बेटे ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।


दरअसल, पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलालपुर गांव का है, जहां पड़ोसी ने एक महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान विद्या भूषण, सरस्वती देवी एवं राजकुमार घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।


घायल विद्याभूषण ने बताया कि छोटे लाल यादव, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार, चंदन कुमार ने उसकी पत्नी के ऊपर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जब वह अपनी पत्नी को बचाने गया तो उसे और उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।