ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Crime News: खेत से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में धान कटे खेत से 60 वर्षीय अनारशी शर्मा का शव बरामद, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में कोहराम।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोंडा जवाहरनगर गांव में धान कटे एक खेत से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो उन्हें शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शुरू कराई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव निवासी अनारशी शर्मा (60) के रूप में हुई।


परिजनों के अनुसार, मृतक शनिवार शाम करीब 4 बजे अपने गांव के निक्की पासवान के साथ घर से निकले थे और कहा था कि वह थोड़ी देर में लौट आएंगे। लेकिन रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की और बेलहर थाना में इसकी सूचना दी। रविवार को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खेत में उनकी हत्या कर शव फेंक दिया गया है।


मृतक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि उनकी पिटाई कर हत्या की गई है। घटनास्थल के पास से मृतक के कपड़े और हाथ में पहनने वाला मठिया बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों का आवेदन लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। पुलिस टीम हत्यारों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता