ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

मुखिया प्रत्याशी के बेटे की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से एक देसी कट्टा और मोबाइल बरामद

SHEOHAR: इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है जहां अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी इंदू देवी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई ह

मुखिया प्रत्याशी के बेटे की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से एक देसी कट्टा और मोबाइल बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है जहां अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी इंदू देवी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई है। 


मृतक तरियानी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर पंचायत के निवर्तमान उप मुखिया मदन प्रसाद और मुखिया प्रत्याशी इंदू देवी के पुत्र बताए जा रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


विशंभरपुर पंचायत के सुल्तानपुर नदी घाट के पास एक खेत से लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


 पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा और मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वही परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। परिजन इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता