ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

मोतिहारी: व्यवसायी की हत्या के नीयत से आए अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 3 की हालत नाजुक

MOTIHARI: बिहार में कोरोना की रफ्तार भले ही थम गयी हो लेकिन आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट का है जहां अपराधियों का

मोतिहारी: व्यवसायी की हत्या के नीयत से आए अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 3 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में कोरोना की रफ्तार भले ही थम गयी हो लेकिन आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के  मधुबनी घाट का है जहां अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला। हत्या की नीयत आए अपराधियों ने प्लाइवुड व्यवसायी राजेंद्र सहनी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 25 वर्षीय नंदलाल सहनी की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


वही शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंपा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 5 जिंदा कारतूस और 6 बम बरामद किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना पर एसपी नवीन चंद्र झा भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। व्यवसायी राजेंद्र सहनी के घर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। एसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। इस मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 


बताया जाता है कि घटना के बाद बदमाशों ने व्यवसायी के घर के पास थैले में रखा बम छोड़ दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम को निष्क्रिय किया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच कारतूस और एक खोखा, एक खंती, एक लाठी सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। बेतिया से डॉग स्कॉयार्ड की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें