ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी

Bihar Crime News: मोतिहारी के तुरकौलिया शराब कांड में मौतों का सिलसिला जारी, अब तक 9 लोगों की जान गई। पुलिस ने 19 केन जहरीली स्प्रिट बरामद की, और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कांड में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या अब 9 हो गई है। 


जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के विनोद साह का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया के योद्धा मांझी की भी मौत हो गई। इसके अलावा, लड्डू साह, जो रघुनाथपुर थाना के बालगंगा मुसहरी टोला के निवासी हैं, वेंटिलेटर पर इलाजरत हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


तुरकौलिया और रघुनाथपुर के अलावा अब नगर थाना क्षेत्र में भी जहरीला शराब सेवन का मामला सामने आया है। कई लोग प्रशासन की चेतावनी के बावजूद अपने स्तर पर निजी इलाज करवा रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ने पर मरीज नाजुक हालत में सदर अस्पताल पहुंचे।


इससे पहले शनिवार सुबह, हरदिया गांव निवासी लालकिशोर राय को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, शाम को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया शेख शरण टोला निवासी मो. इलियास को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने 19 केन जहरीली स्प्रिट बरामद की है। तस्करों ने इसे कई जगह सप्लाई किया था। बरामद स्प्रिट में मेथनॉल मिला है, जो अत्यंत जहरीला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास अनजाने में ऐसा केन हो, तो तुरंत उसे नष्ट कर दें।


इधर, सिकरहना के पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने शराब और शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 1000 लीटर फर्मेंटेड ताड़ी नष्ट की गई, वहीं महम्मदपुर में रघुवीर पासवान के झोपड़ी से 15 लीटर देसी शराब और मो. इशराफिल के घर के पीछे झाड़ी से 80 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। पचपकड़ी के राजबाबु को उसके घर से 27 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस मामले में एसआईटी लगातार तस्करों की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता