ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायल

Bihar Crime News: मोतिहारी के फेन्हारा थाना क्षेत्र के खान पिपरा गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के फेन्हारा थाना क्षेत्र के खान पिपरा गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।



बताया जा रहा है कि फेन्हारा थाना की पुलिस खान पिपरा गांव में अतिक्रमण हटाने और सरकारी जमीन को मुक्त कराने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में थाना की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं, कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है।



स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, खान पिपरा गांव में इससे पहले भी प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाकर जगह को खाली कराया गया था। हालांकि, बाद में दोबारा वहां अतिक्रमण कर लिया गया। इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम दोबारा मौके पर पहुंची थी। 



इसी दौरान लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस टीम पर हमला और पथराव कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता