ब्रेकिंग
Jamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूट

Bihar News: दुधमुंही बेटी को मां ने पोखर में फेंका, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

bihar news: मोतिहारी में एक मां ने अपने हाथों दुधमुंही बेटी को मार डाला। अपने कलेजे के टुकड़े को जिंदा पोखर में फेंक दिया। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

BIHAR POLICE
मां बन गई कातिल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bihar news: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। हरपुर थाना क्षेत्र के बलवा गांव की रहने वाली महिला सीमा कुमारी ने अपनी दुधमुंही बेटी पीहू को पोखर में फेंक दिया और थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी। 


तभी पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने बेटी की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची का शव पोखर से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने यह कदम उठाए। महिला ने थाने में बेटी के लापता होने की झूठी रिपोर्ट क्यों लिखाई और बच्ची को उसने पोखर में क्यों फेंका इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। 


एक मां द्वारा अपने कलेजे के टुकड़े को इस तरह से पोखर में फेंके जाने की खबर आग की तरफ फैल गयी और देखते ही देखते पोखर के पास लोगों की भीड़ जुट गयी। बच्ची की लाश को देखकर लोग भी हैरान हैं। वही कलयुगी मां की करतूत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। पुलिस बच्ची की मां सीमा देवी की गिरफ्तारी में लगी है उम्मीद है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाएगी।   

सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स