ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

नेपाल से लाई गई अफीम, गांजा और चरस के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार, करोड़ों के नशा कारोबार का भंडाफोड़

मोतिहारी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदगंज थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अफीम, गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
नेपाल कनेक्शन का खुलासा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदगंज थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। इस कार्रवाई में चार महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल से मादक पदार्थ लाकर जिले में उसकी खरीद-बिक्री और तस्करी के कारोबार में संलिप्त बताई जा रही हैं।


पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के इमरिया घाट इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10.540 किलोग्राम अफीम जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दीं।


जांच के दौरान पता चला कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सेरहा गांव की कुछ महिलाएं और अन्य लोग बड़े पैमाने पर अफीम, गांजा और चरस की खरीद-बिक्री में शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि मादक पदार्थों की खेप नेपाल से लाई जाती थी और स्थानीय स्तर पर उसकी बिक्री की तैयारी की जा रही थी।


सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सेरहा पांडेय टोला स्थित एक घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 किलोग्राम अफीम, गांजा, डोडा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में चार महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क नेपाल से जुड़ा हुआ पाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट