ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

साइकिल चोरी के शक में मासूम की बेल्ट से पिटाई, दर्द से छटपटा रहे बच्चे का दूसरा शख्स बनाता रहा वीडियो

मोतिहारी के फेनहारा में साइकिल चोरी के शक में किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरे की तलाश जारी।

बिहार न्यूज
मासूम की पिटाई का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में साइकिल चोरी के आरोप में एक मासूम बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के फेनहारा पश्चिम गांव की है जहां साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग बच्चे की बेरहमी पूर्वक पिटाई की गई। बच्चा चिखता रहा चिल्लाता रहा लेकिन युवक के कान तक जूं नहीं रेंगा और वही दूसरा युवक मोबाइलस से वीडियो बनाने में लगा था। उसने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 


सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर जब पुलिस की नजर गई तब त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, फेनहारा पश्चिम निवासी धनंजय साह के बेटे के एक दोस्त की साइकिल 10 जनवरी को चोरी हो गई थी। 


धनंजय के बेटे ने अपने दोस्त को बताया कि गोबिंद बारह गांव निवासी अजीमुल्ला के बेटे ने साइकिल चुराई है। इसी संदेह के आधार पर 3 फरवरी को कथित आरोपी ने किशोर को पकड़कर धनंजय साह के मिल परिसर में ले गया। मिल परिसर में बिना किसी पुष्टि या जांच के किशोर की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित किशोर रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी उसे बेल्ट से मारता रहा। 


इस दौरान धनंजय का बेटा पिटाई रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाता रहा। घायल किशोर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पहले उसका इलाज कराया, फिर 11 फरवरी को फेनहारा थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।


थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।