ब्रेकिंग
गया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानागया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवाना

मोतिहारी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

MOTIHARI : इस वक़्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत क

मोतिहारी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक़्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के मनना गांव की बताई जा रही है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 


मृतक की पहचान बृज लाल साह के रूप में की गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आज सुबह 5 बजे के करीब बृज लाल साह मनरेगा पार्क के पास टहलने के लिए गए हुए थे तभी पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. इधर गोली की आवाज़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 


तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. परिजनों को भी सूचना दी गई जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

टैग्स