ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नक्सली कमांडर शास्त्री जी को पुलिस ने दबोचा, मधुबन धमाका में था शामिल

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां पुलिस ने नक्सली के एरिया कमांडर जयमंगल ठाकुर को धर दबोचा है. गिरफ्त कुख्यात नक्सली मधुबन धमाका समेत कई नक्सली हमल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां पुलिस ने नक्सली के एरिया कमांडर जयमंगल ठाकुर को धर दबोचा है. गिरफ्त कुख्यात नक्सली मधुबन धमाका समेत कई नक्सली हमलों में शामिल था. फिलहाल पुलिस उसे अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है. 


पूर्वी चंपारण जिले के मोताहारी में पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने नक्सली कमांडर जयमंगल ठाकुर को पताही थाना इलाके से अरेस्ट किया है. पुलिस को मिली इस बड़ी की जानकारी देते हुए जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि नक्सली एरिया कमांडर जयमंगल ठाकुर मधुबन धमाका समेत कई नक्सली हमलों में शामिल था. पुलिस इसकी तलाश में कई दिनों से जुटी हुई थी. 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्त नक्सली कमांडर जयमंगल ठाकुर जिले के चम्पापुर गांव का रहने वाला है. लोग इसे जयमंगल ठाकुर उर्फ शास्त्री जी के नाम से जानते हैं. मधुबन धमाका सहित बीस नक्सली कांडों में यह शामिल है. फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर रही है. साथ ही इसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता