ब्रेकिंग
छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त

मोतिहारी में क्रिमिनलों ने CSP संचालक को मारी ताबड़तोड़ गोली, 2.48 लाख लूटकर हुए फरार

MOTIHARI : बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति इनदिनों बेहद ख़राब हो गई है. सूबे की पुलिस क्रिमिनलों पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति इनदिनों बेहद ख़राब हो गई है. सूबे की पुलिस क्रिमिनलों पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को ताबड़तोड़ गोली मारी है. अपराधी 2.48 लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना इलाके की है. जहां पीएचसी के पास बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी. इसके साथ ही अपराधी सीएसपी संचालक के पास से 2.48 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. इस घटना में सीएसपी संचालक लालबाबू गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में जख्मी सीएसपी संचालक को इलाज के लिए नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. 


वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची बंजरिया थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बंजरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी व्यक्ति लालबाबू इलाहाबाद बैंक का सीएसपी संचालक बताया जा रहा है.

टैग्स