ब्रेकिंग
उत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गए

मोतिहारी का शार्प शूटर पप्पू बिल्ला बेंगलुरू से गिरफ्तार, RTI कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या के बाद से था फरार

MOTIHARI: मोतिहारी की हरसिद्धि थाने की पुलिस ने शार्प शूटर पप्पू बिल्ला को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबो

मोतिहारी का शार्प शूटर पप्पू बिल्ला बेंगलुरू से गिरफ्तार, RTI कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या के बाद से था फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी की हरसिद्धि थाने की पुलिस ने शार्प शूटर पप्पू बिल्ला को बेंगलुरु से  गिरफ्तार किया है। चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा। हरसिद्धि ब्लॉक गेट पर दिनदहाड़े गोली मारकर शूटर पप्पू ने विपिन अग्रवाल की हत्या कर दी थी। 


पुलिस कप्तान के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद शार्प शूटर पप्पू बिल्ला को बेंगलुरु से पकड़ा गया। सुगौली के भटहा गांव का रहने वाला पप्पू हत्याकांड के बाद फरार हो गया था। हत्या को अंजाम देने के बाद वह बेंगलुरु में छिपकर बैठा था। उसके खिलाफ विभिन्न थाने में कई मामले दर्ज है। 


एसपी काँतेश मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस लगातार अपराधियों पर विशेष नजर रख रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे जो भी हो ज्यादा दिनों तक पुलिस से बच नहीं पाएगा।