ब्रेकिंग
Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रोटी मांगने पर कड़ाही पटकने का विवाद गहराया, घायल छात्राओं को इंसाफ और मेस संचालन में गड़बड़ी नहीं रूकी तो रक्षाबंधन बाद आंदोलन की चेतावनी..

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मेस विवाद का मामला गरमा गया है। आरोप है कि नाश्ते में रोटी मांगने पर मेस कर्मी ने कड़ाही पटक दी, जिससे तीन छात्राएं घायल हो गईं। सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

Bihar News, Motihari Engineering College, मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज, मेस विवाद, छात्राएं घायल, मेस कर्मी, कॉलेज प्रबंधन, Motihari News, Bihar Engineering College,मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज हमेशा विवादों में घिरा रहता है. एक मामला शांत नहीं हुआ और दूसरा खड़ा हो जाता है. कॉलेज प्रबंधन पर कई तरह की गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं. ऊपर तक शिकायत भी दर्ज कराई जाती है. ताजा मामला मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस संचालक के कृत्य को लेकर है. आरोप है कि कॉलेज छात्रावास में रहने वाली लड़कियों ने नाश्ते में रोटी की मांग कर दी,तो गुस्साये मेस कर्मी ने कड़ाही पटक दिया. जिस वजह से तीन छात्राएं घायल हो गईं. विवाद बढ़ा तो प्रिंसिपल ने आरोपी मेस कर्मी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया. हालांकि मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा.मेस संचालक के मुद्दे पर कॉलेज प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई है. 


प्रिंसिपल ने दर्ज कराया है केस 

21 अगस्त को मोतिहारी को मुफस्सिल थाने को दिए आवेदन में मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह पुराना बालिका छात्रावास के मेस संचालक मो. लाडली फार्म एंड प्रोजक्ट के कर्मी अभिषेक कुमार कश्यप के द्वारा रसोई रूम में कड़ाही पटक दिया. इस वजह से हमार कॉलेज की तीन छात्राओं का हाथ और पैर जल गया. ऐसे में आरोपी मेस संचालक के कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाय. प्रिसिंपल के इस आवेदन पर पुलिस ने केस सं- 557 दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 


इधर, कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ते जा रही है. शिवहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह ने कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. अगर रक्षाबंधन तक मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ हुए अन्याय पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा. उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने मेस संचालक के कर्मी के खिलाफ केस दर्ज करा कर मामले को दबाने की कोशिश की है. मेस संचालन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है. लड़कियां जब नाश्ता मांगने जाती हैं तो मेस संचालक कड़ाही पटक देता है. इससे बड़ी बात क्या हो सकती है. 

इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर होगा आंदोलन  

राणा रंजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे. रक्षाबंधन तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे वरीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक मामले को ले जाएंगे. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता