ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का चलन बढ़ा, 1.50 करोड़ की स्मैक जब्त; नेपाल से भारत पहुंची थी खेप

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशों का चलन बढ़ता जा रहा है। यूं तो शराब हर जगह मिल रही है लेकिन सूखा नशे का भी लोग खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। मो

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशों का चलन बढ़ता जा रहा है। यूं तो शराब हर जगह मिल रही है लेकिन सूखा नशे का भी लोग खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। मोतिहारी में पुलिस ने छापेमारी कर डेढ़ करोड़ रुपए का स्मैक बरामद किया है। नशे की खेप नेपाल से भारत लाई गई थी।


दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक को पकड़ा है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मोतिहारी के नकरदेई थाना इलाका में 7.5 किलो स्मैक की बड़ी खेप को लेकर  माफिया नूर मोहम्मद और उनके साथी नेपाल से भारत आ रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए के  ड्रग्स को जब्त कर लिया।


पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की स्मैक को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ड्रग्स माफिया नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।