ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में सूखा नशा का चलन बढ़ा! नेपाल से बिहार पहुंचा सवा करोड़ का गांजा जब्त

Bihar Crime News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखा नशा का चलन बढ़ने लगा है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से शराब के साथ साथ सूखा नशा की खेप को लगातार जब्त किया जा रहा है. मोतिहारी में पुलिस ने सवा करोड़ का गांजा जब्त किया है.

Bihar News
गांजा की बड़ी खेप जब्त
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से ज्यादा कीमत की लगभग पांच क्विंटल गांजा को गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी इलाके से पकड़ा है।


मोतीहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप नेपाल से मोतिहारी पहुंचने वाली है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ियों की जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर एक तेल टैंकर को रोका लेकिन पुलिस को देखते ही ट्रक चालक भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर टैंकर को और ड्राइवर और तस्कर के साथ धर दबोचा।


टैंकर की तलाशी ली गई तो उसके भीतर से पांच क्विंटल से ज्यादा गांजा को पुलिस ने जब्त किया। जब्त गांजा की बाजार कीमत लगभग सवा करोड रुपए हैं। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी इलाके में बड़ी कार्रवाई की हुई है और एक करोड़ से ज्यादा कीमत की गांजा  को पुलिस ने पकड़ा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम