ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

मॉर्निग वॉक के दौरान युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, हत्या मामले का है आरोपी

PATNA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो

मॉर्निग वॉक के दौरान युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, हत्या मामले का है आरोपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित कौमासिकोह इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घायल युवक की पहचान कौमासिकोह निवासी रंजीत चौधरी के रूप में की गई है, जो पहले गेसिंग सेंटर चलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि रंजीत अपने घर के पास बगीचे में मॉर्निंग वॉक कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रंजीत चौधरी को चार गोलियां लगी हैं।


परिजनों की मानें तो रंजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किस कारण से उसपर जानलेवा हमला हुआ यह बताने में परिजनों ने असमर्थता जाहिर की है। घायल रंजीत चौधरी के परिजनों ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो रंजीत चौधरी पूर्व में हुए शंकर पटेल हत्याकांड में चार्जशीटेड था। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता