ब्रेकिंग
प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी

पुलिस से भागने के दौरान आरोपी की नदी में डूबने से मौत, थाना पहुंचकर परिजनों ने किया भारी बवाल; महिला SHO ने तान दी पिस्टल

Bihar News: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में आरोपी सौरव कुमार की कथित तौर पर नदी में डूबने से मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में जमकर हंगामा किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में एक आरोपी की डूबने से हुई मौत के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने मोरकाही थाना परिसर में प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।


जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पहले थाना परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष अन्तिमा कुमारी ने आत्मरक्षा में परिजनों की ओर पिस्टल तान दी। इस घटना को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।


घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग थाना परिसर में जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीओ धनंजय कुमार और सदर एसडीपीओ-1 मुकुल रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।


परिजनों का आरोप है कि आरोपी सौरव कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बीती रात उसके घर पहुंची थी। पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के दौरान सौरव कुमार मालती नदी में गिरकर डूब गया। परिजनों का कहना है कि जब सौरव नदी में डूब रहा था, तब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।


आक्रोशित परिजनों ने मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीओ और एसडीपीओ ने परिजनों से लिखित आवेदन देने को कहा है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता