ब्रेकिंग
Bihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवाल

मॉडल मोना राय हत्याकांड : बिल्डर की बीवी अबतक फरार, दूसरे शूटर ने किया सरेंडर

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल हत्याकांड में दूसरे शूटर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. दरअसल मॉडल मोना राय की हत्या दुर्गा पूजा के दौरान पटना में की गई थी. पटना के राम नगरी इ

मॉडल मोना राय हत्याकांड : बिल्डर की बीवी अबतक फरार, दूसरे शूटर ने किया सरेंडर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल हत्याकांड में दूसरे शूटर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. दरअसल मॉडल मोना राय की हत्या दुर्गा पूजा के दौरान पटना में की गई थी. पटना के राम नगरी इलाके में अपराधियों ने मोना राय को गोली मारी थी. इलाज के दौरान बाद में मोना राय ने दम तोड़ दिया था. 


इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बिल्डर और मोना राय के संबंधों को उजागर किया और बाद में यह बात सामने आई कि मोना राय की हत्या बिल्डर की बीवी ने सुपारी देकर करवाई थी. पुलिस ने इस मामले में एक शूटर को गिरफ्तार किया था. जबकि दूसरे सूटर में शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया अब तक मोना राय हत्याकांड में बिल्डर की बीवी फरार चल रही है.


बता दें  कि 12 अक्टूबर को भीम और विश्वकर्मा ने मोना को उसके घर के पास ही गोली मारी थी. उसके बाद इलाज के दौरान 17 अक्टूबर को मोना की मौत हो गई थी. इस केस की छानबीन के दौरान पुलिस ने जब कॉल डिटेल खंगाली तो राजू नाम के बिल्डर का नाम सामन आया. हालांकि, शुरू में उसके पास से कोई खास सुराग नहीं मिला. लेकिन उसके घर में शराब मिली, जिसके चलते उसे जेल भेज दिया गया, क्योंकि बिहार में शराब बैन है.


इस बीच पुलिस को एक और संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला. जांच में पता चला ये नंबर भीम यादव नाम के एक शूटर का है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि इस कि इस पूरे कांड के पीछे बिल्डर राजू की पत्नी का हाथ है. जानकारी के अनुसार मॉडल की हत्या इसलिए कराई गई क्योंकि बिल्डर राजू की नजदीकियां उससे हो गई थीं. सूत्रों के मुताबिक, बिल्डर ने मोना को एक फ्लैट भी दिया था. ये बात राजू की पत्नी को बर्दाश्त नहीं थी, इसलिए उसने मोना की हत्या करवा दी. 



टैग्स