ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

4 बच्चों की मां 21 दिन से लापता, पति ने अपहरण का मामला कराया दर्ज

MUZAFFARPUR: बैंक से पैसा निकालने के बहाने घर से निकली चार बच्चों की मां अचानक गायब हो गयी है। मां को घर में ना देख चारों बच्चे परेशान है बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति और

4 बच्चों की मां 21 दिन से लापता, पति ने अपहरण का मामला कराया दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बैंक से पैसा निकालने के बहाने घर से निकली चार बच्चों की मां अचानक गायब हो गयी है। मां को घर में ना देख चारों बच्चे परेशान है बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति और ससुरालवाले भी अचानक उसके गायब होने से काफी परेशान हैं। परिजनों ने हर जगह उसे ढूंढा लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। थक हारकर पति ने अज्ञात के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मामला मुजफ्फरपुर के कटरा थाने में दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


शादी के लिए 4 मासूम बच्चों की मां का अपहरण किये जाने का मामला मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में सामने आया है। 16 अप्रैल 2023 की दोपहर 3 बजे महिला घर से बैंक के लिए निकली थी। पति अमोद महतो ने बताया कि गायघाट स्थित बैंक से पैसे निकालने के लिए उसकी पत्नी गयी थी। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। 


जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। पत्नी का मोबाइल भी लगातार बंद था। घर पर चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चें मां का आज भी इंतजार कर रहे हैं। वे ठीक से खाना भी नहीं खा रहे हैं। वही परिवार के सभी सदस्य भी परेशान है। परिवार के लोगों का कहना है कि अब इन चारों बच्चों की परवरिश कैसे होगी यह चिंता सताये जा रही है।


महिला के पति अमोद महतो पेशे से मजदूर है। पत्नी के 21 दिनों से गायब होने से वह काफी परेशान है।  अमोद का कहना है कि शादी का लालच देकर शायद उसे कोई भगा ले गया है। अमोद ने पत्नी के अपहरण की बात कही है। इस संबंध में थाने में उसने रिपोर्ट भी दर्ज करायी है। अमोद कहता है कि उसकी पत्नी पास में मोबाइल भी रखती थी। लेकिन वो किससे बातचीत करती थी यह उसे भी नहीं मालूम है। अमोद ने कटरा थाने में पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। चार बच्चों की मां के अचानक इस तरह से गायब होने से इलाके के लोग भी सकते में है। परिजन पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।