ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

मोबाइल पर 10 हजार रूपया घूस मांगना दारोगा को पड़ गया महंगा, ऑडियो वायरल होने पर जमुई एसपी ने किया सस्पेंड

JAMUI: जमुई जिले के गरही थाने के दारोगा विवेक कुमार पर शराब मामले में पैसे लेकर दो आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप लगा है। घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद जमुई एसपी ड

मोबाइल पर 10 हजार रूपया घूस मांगना दारोगा को पड़ गया महंगा, ऑडियो वायरल होने पर जमुई एसपी ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के गरही थाने के दारोगा विवेक कुमार पर शराब मामले में पैसे लेकर दो आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप लगा है। घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद जमुई एसपी डॉ शौर्य सुमन ने दारोगा विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। अवर निरीक्षक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद अब मोबाइल पर बात करने से लोग परहेज कर रहे हैं।  


बताया जाता है कि 15 अगस्त  को गरही थाना क्षेत्र के खोटवाटांड़ गांव में झंडोत्तोलन के समय आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जानकारी के बाद गरही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां पुलिस ने प्रकाश रविदास को शराब के साथ गिरफ्तार किया था वही सीताराम रविदास को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर पहुंची थी। शराब मामले में आरोपी को छोड़ने के एवज में गरही थाने के अवर निरीक्षक विवेक कुमार ने सीताराम रविदास के पुत्र अभिजीत कुमार दास से बतौर घूस 10 हजार रूपये की मांग फोन पर की थी। 


तब आरोपी के बेटे अभिजीत ने 2 हजार रुपये में काम करने की अपील की थी। लेकिन दारोगा साहब उसकी बातें सुनकर आग बबूला हो गये। घूस की रकम लेने के चक्कर में वो ये भूल गये कि मोबाइल पर वो यह सब बातें कर रहे हैं। फिर क्या था घूस लेने का ऑडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। जब घूस की रकम मांगने का ऑडियो एसपी शौर्य सुमन के मोबाइल पर आया तब एसपी ने पूरे मामले की जांच शुरू की। मामला सत्य पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए गरही थाने के अवर निरीक्षक विवेक कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया और कारण बताओं नोटिस जारी किया।


बता दें कि 15 अगस्त को भी अवैध बालू की तस्करी करने के आरोप में थानाध्यक्ष रीता कुमारी को निलंबित किया गया था वही लगातार जमुई एसपी के द्वारा भ्रष्टाचार में शामिल पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिससे पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अब लोग फोन पर बात करने से भी परहेज करने लगे हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता