ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Crime News: पांच दिन से लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के कोटवा में पांच दिन से लापता छात्र रवि कुमार का शव स्कूल के बगल स्थित पोखरा से बरामद हुआ। परिवार ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में पांच दिनों से लापता स्कूली छात्र रवि कुमार (12) का शव शनिवार को उसके स्कूल के पास स्थित पोखरा से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।


रवि कुमार, मच्छरगांवा के बनकटवा मिडिल स्कूल का छात्र था। वह बीते मंगलवार को स्कूल गया था, लेकिन वहां उसका बैग नहीं मिला। बताया जाता है कि इसी बात से नाराज होकर वह स्कूल में ही बस्ता छोड़कर बाहर निकल गया था, जिसके बाद से वह लापता था।


परिजन और ग्रामीण शुरुआत से ही उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को अचानक स्कूल के बगल में स्थित पोखरा में उसका शव तैरता मिला। परिवार ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। 


घटना की जानकारी मिलते ही कोटवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता