ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

मिस कॉल से हुआ प्यार, फिर शादी का झांसा देकर पैसे और गहने लेकर प्रेमी फरार

BHAGALPUR : भागलपुर की रहने वाली एक लड़की को मिस कॉल करने वाले एक लड़के से प्यार हो गया और फिर प्रेमिका अपने घर से दो लाख रुपये और जेवर लेकर घर से भाग कर प्रेमी के पास उससे शादी कर

मिस कॉल से हुआ प्यार, फिर शादी का झांसा देकर पैसे और गहने लेकर प्रेमी फरार
Anamika
3 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर की रहने वाली एक लड़की को मिस कॉल करने वाले एक लड़के से प्यार हो गया और फिर प्रेमिका अपने घर से दो लाख रुपये और जेवर लेकर घर से भाग कर प्रेमी के पास उससे शादी करने पहुंच गई. 

लड़के ने उसे झांसे में लेकर पहले उससे गहने और पैसे ले लिए और फिर फरार हो गया. जिसके बाद अब लड़की थाने पहुंच गई है और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

तिलकामांझी थाने पहुंची प्रेमिका रानी ने बताया कि वह नवगछिया कदवा की रहने वाली है और अभी भागलपुर में रहती है.  आवेदन में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उनके नंबर पर मिस कॉल आया और वह लड़का बार-बार फोन करने लगा. फिर धीरे-धीरे दोनों में बात होने लगी और प्यार हो गया. लड़के ने अपना नाम अकाश साव और पता पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के थाना डोमोहनी के मोहल्ला हत्तोला पाड़ा डीमरगड़ बताया था. लड़की से बात होने के बाद वह भागलपुर आ गया और तलकामांझी  थाना के समीप शांति कुंज नाम के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा. 

इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. इसकी जानकारी रानी ने आकाश को दी तो उसने कहा कि घर से कुछ रुपये लेकर आ जाओं फिर हमदोनों भागलपुर से बाहर से चले जाएंगे. रानी घर में उसके शादी के लिए रखे दो लाख रुपया और जेवर लेकर आकाश के पास आ गई. आकाश ने उसे समझाया कि इतना ज्यादा पैसा घर में रखना ठीक नहीं है और वह अपने दोस्त को दे देता है जो उसके अकाउंट में भेज देगा. कुछ देर में उसका दोस्त आया और वह पैसा लेकर चला गया. कुछ देर बाद आकाश भी बाहर जाने की बात कहकर निकल गया और नहीं लौटा. उसने अपना नंबर भी बंद कर लिया है. जिसके बाद लड़की पुलिस थाने पहुंची है.