ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मैसेंजर पर चैटिंग करने में व्यस्त थी पत्नी, भूख से तड़पते बेटे को देख पति ने उठा लिया बड़ा कदम

ARRAH: सोशल मीडिया और स्मार्ट फोन का कुछ लोग दुरुपयोग करते हैं। अपना सारा काम छोड़कर बस मोबाइल में लगे रहते हैं। जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता है। जो कभी-कभी बड़ी घटना का

मैसेंजर पर चैटिंग करने में व्यस्त थी पत्नी, भूख से तड़पते बेटे को देख पति ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: सोशल मीडिया और स्मार्ट फोन का कुछ लोग दुरुपयोग करते हैं। अपना सारा काम छोड़कर बस मोबाइल में लगे रहते हैं। जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता है। जो कभी-कभी बड़ी घटना का रूप ले लेता है। बात आरा की करते हैं जहां एक घर में बच्चा भूख से रो रहा होता है और उसकी मां मैसेंजर पर चैंटिंग कर रही होती है। चैटिंग करने में वह इतनी मशगुल हो जाती है कि भूख से तड़प रहे बेटे को खाना देना भी भूल जाती है।


 तभी उसका पति घर में आता है वो बेटे को भूख से तड़पता देख पत्नी पर गुस्सा हो जाता है। दोनों के बीच नोंकझोक होने लगती है। गुस्से में पत्नी पर वह हाथ चला देता है। तभी उसका छोटा भाई और भतीजा बीच-बचाव करने पहुंचा लेकिन महिला को समझाने के बजाय दोनों उसके पति की पिटाई कर दी। जिससे घायल होने के बाद पति ने गुस्से में बड़ा कदम उठा लिया। पत्नी की हरकतों से परेशान पति ने अपने दोनों हाथों को धारदार हथियार से काट लिया।


 वह रो-रोकर कर कहने लगा कि वो अब जीना नहीं चाहता। रोज रोज की किचकिच से वो तंग आ चुका है। उसकी पत्नी अक्सर कुछ लड़कों के साथ चैटिंग करती रहती है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। मामला आरा के टाउन थाना क्षेत्र का है जहां दूध कटोरा इलाके में पत्नी, भाई और भतीजे की पिटाई के बाद महिला के पति ने अपने दोनों हाथों को धारदार हथियार से काट लिया। 


इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि जब से स्मार्ट फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया लोगों की जिन्दगी में आया है। जीवन को नर्क बनाकर रख दिया है। इसने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। पहले इस तरह की घटनाएं नहीं होती थी। लेकिन आज इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं। लोगों की जिन्दगी को आसान बनाने के लिए टेक्नोलॉजी आया है लेकिन लोग इसका दुरुपयोग करने लगे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें