ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार: मारपीट का मामला सुलझाने पहुंची थी डायल 112 की टीम, गुस्साए लोगों ने महिला कांस्टेबल के फाड़ दिए कपड़े

JAMUI : इस वक्त खबर बिहार के जमुई से है जहां मारपीट की सूचना पर पहुंची महिला पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. यहां तक कि आक्रोशितों ने एक महिला पुलिस कर्मी के कपड़े तक फ

बिहार: मारपीट का मामला सुलझाने पहुंची थी डायल 112 की टीम, गुस्साए लोगों ने महिला कांस्टेबल के फाड़ दिए कपड़े
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त खबर बिहार के जमुई से है जहां मारपीट की सूचना पर पहुंची महिला पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. यहां तक कि आक्रोशितों ने एक महिला पुलिस कर्मी के कपड़े तक फाड़ डाले. महिला पुलिस जवान के साथ मारपीट करते देख किसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों उसे किसी तरह वहां से बचाकर ले गए. वहां से निकलने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. 


महिला सिपाही को पुलिस ने इलाज के लिए हॉस्पिटल गई जहां प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर चोट लगने कि वजह से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. यह पूरा मामला जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के महापुर गांव का है जो शुक्रवार रात को घटित हुई. 


बताया जा रहा है कि  झाझा थाना क्षेत्र के महापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की सूचना डायल 112 पर दी गई थी जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची थी. लेकिन स्थानीय लोगों ने उनपर हमला कर दिया. जिसमें एक महिला सिपाही आभा कुमारी को स्थानीय महिलाओं ने मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए. इस घटना में स्थानीय महिलाओं ने महिला पुलिस जवान के कपड़े तक फाड़ डाले. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.