ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

मरीज की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ और हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

BEGUSARAI: यूं तो डॉक्टर को लोग भगवान का दर्जा देते हैं लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से जब किसी की जान चली जाती है तो लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिलता है। सोमवार को बेगूसराय क

मरीज की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ और हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: यूं तो डॉक्टर को लोग भगवान का दर्जा देते हैं लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से जब किसी की जान चली जाती है तो लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिलता है। सोमवार को बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा सुई लगाने के तुरंत बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। सहायक थाना लोहियानगर इलाके में घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और क्लिनिक में तोड़फोड़ कर दी।


मरीज की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ और हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप


आक्रोशित परिजनों का कहना है कि आधुनिक दौड़ में डॉ. भगवान नहीं बल्कि हैवान बन चुके हैं। मासूम की जान जाने से उसके परिजनों में काफी रोष व्याप्त है। मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के महना निवासी अखिलेश कुमार की पुत्री के रूप में की गयी है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिनों से खांसी सर्दी और बुखार से बच्ची पीड़ित थी जिसके बाद वे डॉक्टर को दिखाने क्लिनिक में आए थे. 


मरीज की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ और हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप


बच्ची की हालात बिगड़ता देख वे बार-बार डॉक्टर से बच्ची के जान बचाने की गुहार लगाने लगे लेकिन डॉक्टर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। जैसे ही बच्चे की मौत हुई वैसे ही परिजनों ने क्लीनिक पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की गयी। इस घटना के बाद क्लीनिक में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


मरीज की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ और हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप


लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत कराया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


मरीज की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ और हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता