ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

पटना : मंत्री के अपार्टमेंट में घुसे चोर, CCTV में कैद हुई तस्वीर

PATNA : राजधानी पटना में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आम लोग तो दूर अब चोरों ने मंत्रियों के घर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला है कि बिहार सरकार के खान

पटना : मंत्री के अपार्टमेंट में घुसे चोर, CCTV में कैद हुई तस्वीर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आम लोग तो दूर अब चोरों ने मंत्रियों के घर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला है कि बिहार सरकार के खान भूतत्व मंत्री जनक राम के फ्लैट को चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोर चोरी करने की नियत से फ्लैट में घुसे लेकिन उनकी मंशा कामयाब नहीं हो सकी. 


पटना के रुकनपुरा के आनन्द विहार कॉलोनी स्थित मंत्री जनक राम के अपार्टमेंट में रात के 2:15 बजे चोर घुस गए. चोरों ने दो फ्लैट को बाहर से लॉक कर दिया और तीसरे फ्लैट का ताला तोड़ने ही वाले थे कि तभी किसी ने शोर मचा दिया जिस वजह से चोरों को भागना पड़ा. 


हालांकि चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी में तीन चोरों को फ्लैट में घुसते साफ़तौर पर देखा जा सकता है. चेहरा मास्क से ढके होने की वजह से तीनों चोरों की पहचान नहीं की जा सकी है. इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत एक्शन में आये हैं. सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. मामले की पड़ताल चल रही है.