ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारबिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातमJPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्रबिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारबिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातमJPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्रबिहार में रोड कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े NH बनेंगे फोरलेन; उत्तर-दक्षिण बिहार और झारखंड का सफर होगा आसानदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...

मनचले युवक की करतूत: घर में अकेला देख किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

SAHARSA: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के महारस गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ 30 साल के मनचले युवक ने अश्लील हरकत किया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। परिजनों ने बनम

मनचले युवक की करतूत: घर में अकेला देख किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के महारस गांव में 15 वर्षीय  किशोरी के साथ 30 साल के मनचले युवक ने अश्लील हरकत किया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। परिजनों ने बनमा ईटहरी थाने में लिखित आवेदन दिया है और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।


 परिजन आरोपी युवक की गिरफ्तारी की भी मांग कर रही है। थाने में दिये आवेदन में किशोरी की मां ने बताया कि 11 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे के आसपास वो खेत में काम करने के लिए गई थी। तभी उनकी बेटी मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। उस वक्त बेटी को अकेला देख तीस वर्षीय मनचले युवक रणवीर यादव अश्लील हरकत करने लगा। 


विरोध करने पर रणवीर यादव ने पुत्री के साथ अबैध संबंध बनाने की कोशिश की। जबरदस्ती हाथ पकड़कर टाट फुस के बने घर में ले गया लेकिन बेटी द्वारा शोर मचाये जाने पर  आसपास के लोगों के जुटने की आशंका पर मनचले युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। युवक को भागते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता