ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

महिला का चेन छीनकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, डर के मारे निगल लिया चेन, हालत बिगड़ी

RANCHI: पुलिस से बचने के लिए चेन स्नैचर ने सोने की चेन ही निगल लिया जो अब उसके छाती में जा फंसा हुआ है। रांची रिम्स के डॉक्टरों ने सीने के अंदर फंसे सोने की चेन को निकालने की

महिला का चेन छीनकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, डर के मारे निगल लिया चेन, हालत बिगड़ी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: पुलिस से बचने के लिए चेन स्नैचर ने सोने की चेन ही निगल लिया जो अब उसके छाती में जा फंसा हुआ है। रांची रिम्स के डॉक्टरों ने सीने के अंदर फंसे सोने की चेन को निकालने की भरपूर कोशिश की। इंडोस्कोपी के माध्यम से चेन को निकालने की कोशिश की गयी लेकिन इसे निकाल पाने में डॉक्टरों को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद चेन स्नैचर डॉक्टर के सामने रोता नजर आया। उसने डॉक्टर से अपील किया कि सर मुझे बचा लीजिए। 


अपनी इस करतूत पर आज चेन स्नैचर आंसू बहा रहा है। उसकी जान अटकी पड़ी है। चेन स्नैचर सीने की दर्ज से परेशान है और डॉक्टरों से बार-बार जान बचाने की अपील कर रहा है। फिलहाल उसे रिम्स में भर्ती किया गया है। अब सर्जरी करके ही चेन को सीने से बाहर निकाला जाएगा। दरअसल पूरा मामला चेन स्नैचिंग से जुड़ा है। चेन स्नैचिंग करने वाले शख्स का नाम सलमान है। सलमान और उसके साथी जफर ने जगन्नाथपुर थाना इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। तभी महिला के शोऱ मचाए जाने के बाद वहां पुलिस के पांच जवान आ पहुंचे। जवानों ने अपराधियों का पीछा किया। 


जिसके बाद सलमान और जफर दोनों को पकड़ा गया। पुलिस से बचने के लिए सलमान ने छिने गये सोने की चेन को निगल लिया। ऐसा करते पुलिस कर्मियों ने देख लिया। जिसके बाद सलमान का एक्सरे कराया गया। जब एक्सरे रिपोर्ट सामने आई तब उसे देख हर कोई हैरान रह गया। सोने की चेन छाती में अटकी हुई है। जिसके कारण सीने में दर्द के कारण सलमान परेशान हैं। हाथ जोड़कर वह डॉक्टरों से अपील कर रहा है कि सर मुझे बचा लीजिए। नहीं तो दर्द से मर जाएंगे। फिलहाल उसे रिम्स में भर्ती किया गया है। अब आखिरी विकल्प ही नजर आ रहा है वो है सर्जरी। जिसके जरीये सीने में फंसे चेन को बाहर निकाला जाएगा।  


टैग्स