ब्रेकिंग
बिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलानबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान

पटना : महिला टीचरों को रात में फ़ोन कर परेशान करता था कॉलेज का डीन, कुलपति ने किया बर्खास्त

PATNA : महिला शिक्षिकाओं को रात में फ़ोन कर परेशान करना कॉलेज के डीन को महंगा पड़ गया. मामला जैसे ही विश्वविद्यालय के कुलपति के पास पहुंचा तो जांच के बाद उन्होंने डीन को बर्खास्

पटना : महिला टीचरों को रात में फ़ोन कर परेशान करता था कॉलेज का डीन, कुलपति ने किया बर्खास्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महिला शिक्षिकाओं को रात में फ़ोन कर परेशान करना कॉलेज के डीन को महंगा पड़ गया. मामला जैसे ही विश्वविद्यालय के कुलपति के पास पहुंचा तो जांच के बाद उन्होंने डीन को बर्खास्त कर दिया. दरअसल, संजय गांधी डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. बलबीर सिंह बेनीवाल पर रात में महिला शिक्षिकाओं को फोन कर परेशान करने का आरोप लगा था जिसके बाद बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया.


बताया जा रहा है कि डीन डॉ. बलबीर सिंह बेनीवाल की दो साल पहले संजय गांधी डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज में नियुक्ति हुई थी. उस समय से ही उनपर इस तरह के आरोप लगने शुरू हो गए थे. उनकी योग्यता पर कई शिक्षकों ने सवाल उठाया था, लेकिन तब विवि प्रशासन ने मामले को दबाए रखा. महिला शिक्षिका के आरोपों और बिहार विधान परिषद में मामला उठाए जाने के बाद भी आरोपित डीन कॉलेज में आते रहे. इसके बाद कॉलेज के अन्‍य शिक्षकों ने हंगामा किया तो डीन को कॉलेज आने से मना करते हुए जांच शुरू की गई. 


डॉ. बेनीवाल के मामले की जांच के लिए विवि ने आंतरिक कमेटी बनाई, जिसने महिलाओं से जुड़े मामले की जांच की. जांच रिपोर्ट आने के बाद विवि प्रशासन ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया. बता दें कि इसके पहले भी डॉ. बेनीवाल पर हरियाणा में भी छात्राओं ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया था और उन्हें निलंबित किया गया था. 

टैग्स