ब्रेकिंग
पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रम

महिला से iPhone छिनने के बाद बदमाशों ने लौटाया, कहा-दीदी अपना आईफोन ले जाओ, यह मेरे किसी का नहीं

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर से बढ़ा हुआ है यह बताने की जरूरत नहीं है। अपराधी दिनदहाड़े लूट और छिनतई की घटनाओं को बैखौफ अंजाम दे रहे हैं। इनके टारगेट पर महिलाए रहती

महिला से iPhone छिनने के बाद बदमाशों ने लौटाया, कहा-दीदी अपना आईफोन ले जाओ, यह मेरे किसी का नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर से बढ़ा हुआ है यह बताने की जरूरत नहीं है। अपराधी दिनदहाड़े लूट और छिनतई की घटनाओं को बैखौफ अंजाम दे रहे हैं। इनके टारगेट पर महिलाए रहती हैं जिन्हें ये आए दिन निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पटना के राजीव नगर इलाके का है जहां एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उनका आई फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने थोड़ी देर बाद दूसरे फोन से आईफोन वाले नंबर पर फोन किया तब बदमाश ने कहा कि दीदी आप अपना आईफोन ले जाइए गलती हो गयी। यह आईफोन मेरे किसी काम का नहीं है। 


बदमाशों ने एजी कॉलोनी स्थित एक दुकान का पता बताया जहां उसने आईफोन को रखा था। कहा था इस दुकान के पास आईफोन रख दिये है आकर ले जाईए यह मेरे किसी काम का नहीं है। यह वाक्या सुनकर लोग भी हैरान हैं। क्योंकि मोबाइल छिनने के बाद शायद यह पहला मामला होगा कि अपराधी इसे लौटाने की बात कही। इस घटना को सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। पीड़िता ने पुलिस को पूरी बात बतायी। हालांकि इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी। जिसके पुलिस के साथ वह बदमाशों के बताये एड्रेस पर पहुंची जहां रखे आईफोन को देखकर वह काफी खुश हुई। 


बता दें कि मामला बीते गुरुवार का है जो राजीव नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। दीघा में रहने वाली महिला एक्जीविशन रोड में एक कंपनी में काम करती है। शाम में वो घर लौट रही थी तभी बाइक सवार अपराधियों ने राजीव नगर इलाके में युवती का आईफोन छिन लिया। आईफोन छिनने के बाद सभी बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गये। लेकिन जब पीड़िता ने दूसरे फोन से अपने आईफोन पर कॉल किया तब बदमाशों ने फोन रिसिव कर लिया। फोन रिसिव कर बदमाश कहने लगा कि दीदी आप चिंता नहीं कीजिए आपका फोन दुकान के पास रख दिये है जाकर ले लीजिये यह फोन मेरे किसी काम का नहीं है।