ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

अंधविश्वास का खेल: तंत्र-मंत्र के नाम पर रेप की कोशिश, तांत्रिक उस्मान का प्राइवेट पार्ट काट महिला ने बचाई लाज

DESK: अंधविश्वास के मकड़जाल में फंसकर लोग अपनी गाड़ी कमाई को तो गंवाते ही हैं, कई बार महिलाओं को अपनी इज्जत भी दांव पर लगानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला असम के मोरीगांव से सामने आया

अंधविश्वास का खेल: तंत्र-मंत्र के नाम पर रेप की कोशिश, तांत्रिक उस्मान का प्राइवेट पार्ट काट महिला ने बचाई लाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: अंधविश्वास के मकड़जाल में फंसकर लोग अपनी गाड़ी कमाई को तो गंवाते ही हैं, कई बार महिलाओं को अपनी इज्जत भी दांव पर लगानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला असम के मोरीगांव से सामने आया है, जहां एक महिला ने तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट काटकर अपनी इज्जत बचाई है। तंत्र-मंत्र के नाप पर तांत्रिक महिला के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था लेकिन महिला ने ऐन वक्त पर तांत्रिक के मनसूबों पर पानी फेर दिया। 


दरअसल, मोरीगांव के भूरागांव थाना क्षेत्र स्थित बोरालीमारी में एक महिला तांत्रिक के चक्कर में फंस गई थी। आरोपी तांत्रिक तंत्र-मंत्र के नाम पर जब महिला के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए धारदार हथियार से तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इस घटना के बाद तांत्रिक खून से लथपथ होकर चीखने चिल्लाने लगा। तांत्रिक की आवाज सुनकार आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तांत्रिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी तांत्रिक की पहचान दारंग जिले के रहने वाले उस्मान अली के रूप में की गई है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया है कि उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट काट डाला है। महिला के बयान पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।