ब्रेकिंग
Bihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

बिहार : महिला डॉक्टर से छेड़खानी मामले में DIG से पटना में होगी पूछताछ, दिल्ली हेड क्वार्टर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला डॉक्टर से डीआईजी के द्वारा नशे की हालत में बदसलूकी करने का मामला सामने आने के बाद सीआरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है और मुजफ्फरपुर स

बिहार : महिला डॉक्टर से छेड़खानी मामले में DIG से पटना में होगी पूछताछ, दिल्ली हेड क्वार्टर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला डॉक्टर से डीआईजी के द्वारा नशे की हालत में बदसलूकी करने का मामला सामने आने के बाद सीआरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है और मुजफ्फरपुर सीआरपीएफ के रेंज के डीआईजी सुरेंद्र प्रसाद को पटना बुला लिया गया है. पटना में ही उनसे पूछताछ की जाएगी. सीआरपीएफ राज्य मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेंज डीआईजी की जांच सीआरपीएफ डीजी के आदेश पर होगी. बताया गया कि पूछताछ में महिला अफसरों के अलावा और कई अधिकारी शामिल होंगे. अलग-अलग पूछताछ कर रिपोर्ट दिल्ली हेड क्वार्टर को सौंपेंगे. 


आपको बता दें कि 9 मई को मुजफ्फरपुर में एक महिला डॉक्टर ने डीआईजी के ऊपर नशे की हालत में बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. इस घटना को लेकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. मामला सामने आने के बाद सीआरपीएफ ने जांच शुरू कर दी. जानकारी हो कि मुजफ्फरपुर के कंपोजिट हॉस्पिटल में तैनात लेडी डॉक्‍टर ने मुजफ्फरपुर रेंज डीआईजी सुरिंदर प्रसाद मुजफ्फरपुर के खिलाफ नशे की हालत में बार-बार फोन करके अभद्रता करने का आरोप लगाया है.


महिला डॉक्टर का कहना है कि डीआईजी नशे की हालत में उसे बार-बार फोन करते हैं और अनुचित फ़ायदा उठाने की कोशिश करते हैं. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और डीआईजी को पटना पूछताछ के लिए बुला लिया गया है. इसके अलावा इस पूरे मामले में डीआईजी के नशे में रहने की भी बात सामने आ रही है जिसकी जांच की जाएगी कि सीआरपीएफ कैंप में शराब की सप्लाई कैसे हो रही है. वहां कौन-कौन से अफसर या जवान शराब का नियमित सेवन करते हैं क्योंकि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. फिलहाल अभी इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. 

टैग्स