ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

महिला दारोगा से यौन शोषण के आरोपी मोहनियां DSP फ़ैज़ अहमद खान सस्पेंड, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल के डीएसपी फ़ैज़ अहमद खान को पुलिस हेडक्वार्टर ने सस्पेंड कर दिया है। इनके ऊपर अधीनस्थ महिला दारोगा का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। जिस

महिला दारोगा से यौन शोषण के आरोपी मोहनियां DSP फ़ैज़ अहमद खान सस्पेंड, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल के डीएसपी फ़ैज़ अहमद खान को पुलिस हेडक्वार्टर ने सस्पेंड कर दिया है। इनके ऊपर अधीनस्थ महिला दारोगा का यौन शोषण  करने का आरोप लगा था। जिस मामले की जांच की मांग पीड़ित महिला दारोगा ने कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा से की थी। मोहनिया डीएसपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद महिला डिप्टी कलक्टर और महिला थाना प्रभारी सहित तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराया तो जांच में मामला सही पाया गया।


 जिसके बाद कैमूर एसपी ने जांच रिपोर्ट शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा को भेजी। नवीन चंद्र झा द्वारा मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने और मोहनिया से तबादला करने की अनुशंसा की थी।इसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए इन्हें आज सस्पेंड कर दिया है। कैमूर जिले में उच्च पदाधिकारी का यौन उत्पीड़न का यह कोई पहले नया मामला नहीं है। बल्कि इसके पहले भी कैमूर के एसपी रह चुके पुष्कर आनंद पर तत्कालीन भभुआ डीएसपी निर्मला कुमारी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। कैमूर पुलिस अधिकारियों के यौन उत्पीड़न को लेकर लगातार सुर्खियों में रहा है।


दरअसल मोहनिया के डीएसपी फैज अहमद खान द्वारा उनके अधीनस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ फोन पर अश्लील चैट करने ,उसे लगातार परेशान करने ,उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने सहित उसे प्रताड़ीत करने की शिकायत की गई थी। जांच टीम ने जांच के दौरान पाया था की महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा जो भी आरोप डीएसपी के ऊपर लगाया जा रहा है वह सब सही पाया गया। इसके बाद आज मुख्यालय ने उन्हें निलंबित करने उनका मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना कर दिया गया है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता