ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार, 15 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ खुद धोनी ने धोखाधड़ी की शिकाय

महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार, 15 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ खुद धोनी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी। मिहिर दिवाकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


बता दें कि अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट पर 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस धोनी ने रांची कोर्ट में दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने नोएडा से दिवाकर को गिरफ्तार किया है। 


धोनी ने दिवाकर पर यह आरोप लगाया कि जयपुर में उनके नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन 15 अगस्त 2021 को धोनी ने खुद को इससे अलग कर लिया था। बावजूद इसके मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने उनके नाम इस्तेमाल किया और 15 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की। मिहिर दिवाकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।