ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

महाबोधि मंदिर में रिल्स बनाना महिला सिपाही को पड़ गया महंगा, पुलिस की छवि धुमिल करने के आरोप में किया गया सस्पेंड

GAYA: गया के महाबोधि मंदिर परिसर में मोबाईल फोन ले जाना मना है। इसके बावजूद बिहार पुलिस की महिला सिपाही अपने साथ मोबाईल ले गयी और इस दौरान उसने फिल्मी गानों पर रिल्स बनाया और उसे स

महाबोधि मंदिर में रिल्स बनाना महिला सिपाही को पड़ गया महंगा, पुलिस की छवि धुमिल करने के आरोप में किया गया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के महाबोधि मंदिर परिसर में मोबाईल फोन ले जाना मना है। इसके बावजूद बिहार पुलिस की महिला सिपाही अपने साथ मोबाईल ले गयी और इस दौरान उसने फिल्मी गानों पर रिल्स बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते महिला पुलिस का रिल्स वायरल हो गया और जब इस पर पुलिस के अधिकारियों की नजर गई तब कार्रवाई की गयी। महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 


महिला सिपाही खुशबु कुमारी "डी" कम्पनी, वि.वि.स.पु० (म.) कैम्प-बोधगया महाबोधी मंदिर की सुरक्षा में तैनात थी। पुलिस की वर्दी में अपना रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में खुशबु पुलिस की वर्दी में गाना गाते नजर आ रही है। जबकि बोधगया के महाबोधी मंदिर परिसर में मोबाईल फोन के साथ प्रवेश वर्जित है। 


इसके बावजूद खुशबु मंदिर परिसर में ना सिर्फ मोबाईल ले गयी बल्कि  रील्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर अपलोड भी की। ऐसा करना पुलिस कर्मियों के लिए गंभीर अनुशासनहीनता है। महिला सिपाही खुशबु के ऐसा करने से बिहार पुलिस की छवि धुमिल हुई है। इस आरोप में खुशबू को तत्काल प्रभाव 17.12.2023 से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय BSAP (W)HA सासाराम होगा। 





टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें