ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मधुबनी के बेनीपट्टी में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भंगीडीह गांव के तालाब किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही बेनीपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के तेजू पासवान के पुत्र पुलिन्दर पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृत युवक का प्रेम प्रसंग भंगीडीह गांव के एक लड़की से चल रहा था। 


मृतक की मां ने बताया कि लड़की की शादी तय हो गयी थी, बावजूद लड़का लड़की आपस में मिलते थे। जिसकी जानकारी लड़की के परिवार को थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात लड़की के परिवार वालो ने उसे बुलाया। जहां उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। 


लड़के की मां ने बताया कि, उसे अक्सर धमकी दी जाती थी। शव पर पाए गए चोट के निशान से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है। इस मामले में एक लड़की और उसके दो भाई को हिरासत में लेकर पुलिस   पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता