ब्रेकिंग
बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद

वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, चार हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसव गांव में चार हथियारबंद अपराधियों ने घर में अकेली सो रही वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। अपराधियों ने करीब पांच हजार रुपये नकद और मंगलसूत्र, टॉप्स व नाक का छक लूट लिया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसव गांव में हथियारबंद अपराधियों ने घर में अकेली सो रही वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की. चार अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर महिला से करीब पांच हजार रुपये नकद और शरीर पर पहने जेवरात लूट लिए. नाक का छक छीनने के दौरान महिला की नाक में गंभीर चोट लग गई.



घटना रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है. अपराधी बाउंड्री फांदकर शुभचंद्र झा के घर में दाखिल हुए थे. उस समय उनकी पत्नी फूलदाई देवी घर में नीचे अकेली सो रही थीं. अपराधियों ने महिला को जगाकर घर में रखे रुपये और जेवरात के बारे में पूछताछ शुरू कर दी.



अपराधियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो उसे जान से मार दिया जाएगा. महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए अपराधियों को छत पर सो रहे अपने पति और हाल ही में शादी हुई बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. बताया जा रहा है कि नवविवाहिता बेटी शादी के जेवरात पहने हुए थी.



घर में काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब अपराधियों को कोई बड़ी रकम या अन्य सामान नहीं मिला तो उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद महिला के शरीर पर पहना मंगलसूत्र, टॉप्स और नाक का छक जबरन छीन लिया. नाक का छक खींचने के दौरान महिला को गंभीर चोट लगी.



लूटपाट के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गए. उनके जाने के बाद महिला शोर मचाते हुए छत पर पहुंची और अपने पति तथा बेटी को पूरी घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.



सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही प्रभारी डीएसपी अंकुर कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. घटना के बाद सरिसव गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल है.

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता