Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश भी की।
घटना की सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दिया गया। राजनगर थाना में कार्यरत प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर 6 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस बल पर हमला करने और हथियार छीनने का प्रयास करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 9 सितंबर की सुबह राजनगर थाना पुलिस कांड संख्या 437/26 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मो० शकील और मो० रमीज की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर स्थित एक कपड़ा दुकान पर छापेमारी करने पहुंची थी।
एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जांच में व्यवधान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी





