ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

SSB जवानों के हत्थे चढ़े दो बांग्लादेशी नागरिक, अवैध तरीके से नेपाल जाने की कर रहे थे कोशिश

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां एसएसबी ने भारत-नेपाल की सीमा से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बांग्लादेशी नागरिक भारत से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान एसए

SSB जवानों के हत्थे चढ़े दो बांग्लादेशी नागरिक, अवैध तरीके से नेपाल जाने की कर रहे थे कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां एसएसबी ने भारत-नेपाल की सीमा से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बांग्लादेशी नागरिक भारत से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान एसएसबी 48वीं बटालियन के जवानों ने महिनाथपुर बाजार से दोनों को धर दबोचा। 


दोनों की पहचान तीरनाहट तितलियां पंचगढ, बांग्लादेश निवासी शमशेर अली के 32 वर्षीय बेटे मो. तारिकुल इस्लाम और पश्चिम बगान वार्ड नंबर एक, पंचगढ, बांग्लादेश निवासी मो. अलाउद्दीन के 31 वर्षीय बेटे मो. आलमगीर हुसैन के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो पासपोर्ट, दो वीजा, तीन मोबाइल, पांच सिमकार्ड, एक चेकबुक, पांच पौंड, बांग्लादेशी 4573 रुपये, दो नेशनल आईकार्ड आदि मिले हैं।


दोनों बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एसएसबी जवानों ने दोनों को धर दबोचा। दोनों के पास से भारत का टूरिस्ट वीजा मिला जिसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि सिलीगुड़ी के रास्ते उन्होंने भारत में प्रवेश किया था।


गिरफ्तार किए गए दोनों बांग्लादेशी नागरिकों से एसएसबी के अलावा खुफिया विभाग और अन्य जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों नेपाल क्यों जाना चाह रहे थे। दोनों के मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है। कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को बासोपट्टी थाने के हवाले कर दिया जाएगा। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।