ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

शराब धंधेबाज को पकड़ने गए थानाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, 164 नेपाली शराब बरामद

MADHUBANI: खबर मधुबनी की है, जहां अवैध वसूली के आरोप में मंगलवार को अरेर थाना क्षेत्र के मुरेठ गांव में दर्जनों लोगों ने कलुआही थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम देव के साथ मारपी

शराब धंधेबाज को पकड़ने गए थानाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, 164 नेपाली शराब बरामद
Desk
2 मिनट

MADHUBANI: खबर मधुबनी की है, जहां अवैध वसूली के आरोप में मंगलवार को अरेर थाना क्षेत्र के मुरेठ गांव में दर्जनों लोगों ने कलुआही थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम देव के साथ मारपीट की गई है। जिसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। मुरैठ के मुखिया मो.फारुक और अन्य लोगों की मदद से एक घंटे बाद थानाध्यक्ष को छुड़वाया गया। 


दरअसल, कलुआही थानाध्यक्ष ने कहा कि गुप्त सूचना के मुताबिक शराब धंधेबाज को पकड़ने के बाद वहां मौजूद दो दर्जन से भी अधिक लोग पुलिस से भीड़ गए। जिसके बाद भीड़ ने धंधेबाज को मौके से भगा दिया। पुलिस ने 164 बोतल नेपाली शराब और एक बाइक कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण मो. सत्तार, मो. फारुख, मो. इदरीश, मो. खुर्शीद आदि ने बताया कि मुरेठ ईदगाह के सामने एक ट्रक से बालू उतारा जा रहा था। इसी दौरान कलुआही थानाध्यक्ष वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने थाना क्षेत्र की जगह अरेर थाना क्षेत्र में घुसकर उस ट्रक को कब्जे में लेने की कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय दो युवकों को पकड़ कर पिटाई कर दी। और उन्हें पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश करने लगे। 


वहीं, इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थानाध्यक्ष की जामकर पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद थानाध्यक्ष को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मुरेठ ग्राम कचहरी के सरपंच के ससुर अब्दुल सत्तार मंगलवार की सुबह लकड़ी चिरवाने कलुआही बाजार जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। उसे छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे। लोगों के विरोध के बाद ट्रैक्टर को छोड़ा। कलुआही थानाध्यक्ष ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस के काम में बाधा डालने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। 


टैग्स