ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: दो दिन से लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

MADHUBANI: मधुबनी में पिछले दो दिन से गायब महिला का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बीते शुक्रवार से ही महिला अपने घर से गायब थी। महिला का शव मिलने के बाद परिजनों

Bihar News: दो दिन से लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में पिछले दो दिन से गायब महिला का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बीते शुक्रवार से ही महिला अपने घर से गायब थी। महिला का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र क्षेत्र के घोड़बंकी गांव की है।


मृतक महिला की पहचान नव टोल घोड़बंकी गांव निवासी मुकेश सहनी की 43 वर्षीय पत्नी बीना देवी के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा बासोपट्टी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही बासोपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। 


थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व एक महिला की गुमशुदगी के सूचना प्राप्त हुई थी, तभी से आईटी सेल की मदद से महिला के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही थी। इसी बीच गुम हुई महिला के शव मिलने की सूचना मिली। बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। मृतक महिला का पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव