ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर किया हमला, दो जवानों को मारी गोली

MADHUBANI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। शायद यही कारण है कि शराब की तस्करी ये लोग बेखौफ होकर करते हैं और पुलिस से भी नहीं

शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर किया हमला, दो जवानों को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। शायद यही कारण है कि शराब की तस्करी ये लोग बेखौफ होकर करते हैं और पुलिस से भी नहीं डरते हैं। पुलिस जब कार्रवाई करती है तब उल्टे पुलिस कर्मियों पर ही हमला बोल देते हैं। ताजा मामला मधुबनी से आ रही है जहां शराब तस्करों ने पैंथर मोबाइल टीम के जवानों को गोली मार दी है। एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेनिंग चौक के पास की है। जहां जयनगर थाना के पैंथर टीम के दो जवानों पर शराब तस्करों ने  गोली चला दी। शराब तस्कर तीन की संख्या में थे और शराब की तस्करी के काम में लगे थे। जयनगर थाने की पैंथर टीम और चौकीदार जब इन शराब तस्करों को पकड़ने गयी तब उल्टे शराब तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। 


पैंथर मोबाइल टीम के दो जवानों को गोली मार दी। गोली लगने से एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों पुलिस जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पर हमला करने के बाद सभी शराब तस्कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं। वही फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट 

शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर किया हमला, दो जवानों को मारी गोली