ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

रिश्ते में फुआ लगने वाली दो महिला ने 3 साल की बच्ची का किया कत्ल, हत्या के बाद शव को किया बक्से में बंद

MADHUBANI: दिल को दहला देने वाली घटना मधुबनी में सामने आयी है। जहां रिश्ते में बुआ लगने वाली दो महिला ने एक 3 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बक्से में बंद कर दिया।

रिश्ते में फुआ लगने वाली दो महिला ने 3 साल की बच्ची का किया कत्ल, हत्या के बाद शव को किया बक्से में बंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: दिल को दहला देने वाली घटना मधुबनी में सामने आयी है। जहां रिश्ते में बुआ लगने वाली दो महिला ने एक 3 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बक्से में बंद कर दिया। तभी जांच के क्रम में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली दोनों महिला को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।


बिहार के मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र स्थित माड़र गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रविवार की देर रात 3 साल की मासूम बच्ची का शव आरोपी के घर में रखे एक बक्से से बरामद किया गया। मृतक बच्ची की पहचान राधिका कुमारी के रुप में हुई है जो माड़र गांव के आशीष पासवान की बेटी थी। बेटी के अचानक गायब होने से परिजन काफी परेशान थे। 


बच्चे की काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका अता पता नहीं चल सका जिसके बाद पिता ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। बच्ची के माता-पिता को अपने पड़ोसी पर शक था क्योंकि उनके बीच हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर अनबन हुआ करता था। बच्ची के गायब होने का कोई फर्क पड़ोसी पर नहीं पड़ा तब उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। 


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तब बच्ची का शव बक्से से बरामद किया गया। घटना को अंजाम देने वाली दोनों महिलाएं जो रिश्ते में बच्ची की बुआ और पड़ोसी बतायी जा रही है दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना से गुस्साएं ग्रामीण आरोपी महिलाओं को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।