ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रिक्शा से जबरन उतारकर 5 युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़ित युवती ने लगायी न्याय की गुहार

MADHUBANI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुन

रिक्शा से जबरन उतारकर 5 युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़ित युवती ने लगायी न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना पुरानी बस स्टैंड इलाके की है। 


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पुरानी बस स्टैंड के पास आरोपियों ने युवती को जबरन रिक्शा से उतार कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवती रिक्शा पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब युवती के रिश्तेदार ने इसका विरोध किया तो उसे डरा-धमका कर भगा दिया और युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान पुलिस को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल पांच लोगों में से चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपी पुरानी बस स्टैंड मोहल्ला के रहने वाले हैं। एसडीपीओ ने बताया कि रात करीब 10 बजे गश्त पर निकली पुलिस को पुरानी बस स्टैंड के पास युवती के चिल्लाने की सूचना मिली। घटनास्थल से बाइक एवं चप्पलें बरामद की गई है। युवती ने घटना में पांच लोगों के शामिल होने की बात कही है। जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं एक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।