ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पुलिस शराब पकड़ने में व्यस्त औऱ अपराधी मस्त: मधुबनी में एक ही दिन में लूट की दो बड़ी वारदात, कारोबारी को गोली मारी

MADHUBANI: बिहार की पुलिस शराब पकड़ने में लगी है औऱ अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. बेलगाम अपराधियों ने मधुबनी में एक ही दिन में लूट की दो बडी घटनाओं को अंजाम दिया. हथियारबंद ल

पुलिस शराब पकड़ने में व्यस्त औऱ अपराधी मस्त: मधुबनी में एक ही दिन में लूट की दो बड़ी वारदात, कारोबारी को गोली मारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार की पुलिस शराब पकड़ने में लगी है औऱ अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. बेलगाम अपराधियों ने मधुबनी में एक ही दिन में लूट की दो बडी घटनाओं को अंजाम दिया. हथियारबंद लुटेरों ने दोनों घटनाओं में तकरीबन 15 लाख रूपये लूट लिये. लूट की एक घटना के दौरान अपराधियों ने कैश लेकर जा रहे व्यक्ति को गोली मार कर घायल भी कर दिया. दिनदहाड़े हुई लूट की घटनाओं का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है. 


मधुबनी में सोमवार को अपराधियों ने दरभंगा से आए किराना व्यवसायी से 12 लाख रुपए लूट लिए. वहीं दूसरी घटना मधुबनी शहर में नंदिनी इंटरप्राइजेज के कैशियर के साथ हुई. अपराधियों ने 2 लाख 24 हजार रुपए लूट लिए. लुटेरों ने दिनदहाड़े शहर  में महारानी पेट्रोल पंप के निकट पुलिया के पास कैशियर से हथियार की नोंक पर पैसे लूट लिये. कैशियर को गोली भी मारी गयी.


सकरी बाजार में हुई लूट

मधुबनी के सकरी बाजार में दरभंगा के एक किराना व्यापारी पैसा कलेक्शन के लिए आये थे. छोटे दुकानदारों से पैसा वसूलने के बाद जब वे ऑटो में बैठकर जा रहे थे तो उनके साथ लूट की इस घटना को अंजाम दिया गया. लुटेरे पहले से ही उसी ऑटो में बैठे थे. उन्होंने हथियार की नोंक पर व्यापारी से 12 लाख रूपये लूट लिये औऱ आराम से निकल गये. घटना की खबर मिलने के बाद सकरी थाना पुलिस वहां पहुंची. थानेदार ने बताया कि लूट की बात सामने आयी है लेकिन व्यापारी ने कोई आवेदन नहीं दिया है. लिहाजा कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गयी है. पुलिस व्यापारी से पूरी जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.


दिनदहाड़े गोली मारकर लूट

उधर बेलगाम अपराधियों ने मधुबनी शहर में एक निजी संस्थान के कैशियर को गोली मार कर सवा दो लाख रूपये लूट लिये. नंदिनी इंटरप्राइजेज के कैशियर नवीन चंद्र दिन के तकरीबन 12 बजे 2 लाख 24 हजार 260 रुपए कैश लेकर निकले थे. जैसे ही वे शहर के महारानी पेट्रोल पंप को क्रॉस कर पुलिया के पास पहुंचे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. अपराधी उनकी बाइक को घेर कर कैशियर पर गोली चलाने लगे. अपराधियों की गोली नवीन चंद्र को लगी औऱ इसके बाद अपराधी पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गये. कैशियर नवीन चंद्र को हाथ में गोली लगी थी. वे खून से लथपथ होकर जान बचाकर पैदल भागे और अपने संस्थान में पहुंचे. वहां कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के ले मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है.